The Kerala Story OTT Release Date : समाचार स्टोरी के आज के धमाकेदार आर्टिकल में आपका स्वागत है। हम सभीको मूवीस देखना काफी ज्यादा पसंद है। लेकिन कुछ ऐसी मूवीस है जो हमारे इतिहास को हमे बताती है। ऐसी मूवी लोगों ने जरूर देखना चाहिए। इसमें कई सारे फिल्में आती है जिसका नाम है “द कश्मीर फाइल” , “द ताशकंद फाइल” और “द केरला स्टोरी” ऐसे ही आज एक मूवी के बारे में आज हम बात करने वाले हैं। जो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आईए देखते हैं कौन सी है यह मूवी।
The Kerala Story OTT Release Date
कुछ दिन पहले ही द केरला स्टोरी (The Kerala Story) यह मूवी थिएटर में रिलीज हुई थी। जिसे काफी सारे लोगों ने पसंद किया था। और खास बात यह है कि द केरला स्टोरी यह मूवी 16 फरवरी को हमे ओटीटी (The Kerala Story OTT Release Date) पर देखने को मिलने वाले हैं। यह मूवी पिछले साल में 5 में 2023 को थिएटर में रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी दिनों तक राज किया था।और सभी को आश्चर्यचकित किया था। 30 करोड़ के बजट में बनी हुई यह मूवी ने दुनिया भर में 300 करोड़ की कमाई की थी।
काफी सारे लोग यह मूवी ओटीटी (The Kerala Story OTT Release Date) पर देखने के लिए इंतजार मैं थे। और अब यह प्रतीक्षा खत्म हो गई है इस मूवी की ओटीटी पर रिलीज़ होने की डेट ऑफीशियली लोगों को बता दे गई है। इस मूवी में हमें मुख्य भूमिका में अदा शर्मा दिखाई देती है। जिसने हाल ही में ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर ओटीटी की रिलीज डेट (The Kerala Story OTT Release Date) जारी की है। अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट के कैप्शन में लिखा है “FINALLY !!!!! SURPRISE !! The most anticipated film is dropping soon on ZEE5! #TheKeralaStory premieres on 16th February, only on #ZEE5 #TheKeralaStoryOnZEE5 #VipulAmrutlalShah #SaveOurDaughters.”।
कब और कहा होगी रिलीज़
अदा शर्मा ने बताया कि यह फिल्म 16 फरवरी को ZEE पर रिलीज होने वाली है। द केरल स्टोरी (The Kerala Story) एक हिंदी फिल्म है जिसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी ने महत्वपूर्ण और मुख्या भूमिकाएँ निभाई हैं। फिल्म सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है। यह फिल्म करीब 30 करोड़ के बजट में बनी थी और इसका रनिंग टाइम 138 मिनट है।
‘The Kerala Story’ की कहानी
यह कहानी तीन लड़कियों की है। जिनका नाम है शालिनी यानी की अदा शर्मा निमह यानेकी योगिता बिहानी और गीतांजलि मतलब सिद्ध इदनानी इनकी है। यह तीन लड़कियों की रूममेट आसिफा की इसकी भूमिका सोनिया बलानी ने निभाई है। आसिफा इसने रचे गए चाल में यह तीन लड़किया फस जाती है। जिसमें अदा शर्मा ने शालिनी उन्नीकृष्णन इसकी भूमिका काफी अच्छे से निभाई है। जिसे अपना विश्वास बदलने और नाम बदलने के लिए राजी किया जाता है।
![The Kerala Story OTT Release Date](https://samacharstory.com/wp-content/uploads/2024/02/2-50-1024x536.webp)
मूवी में दिखाया गया है कि इन तीनों लड़कियों को प्यार के चक्कर में फसाया जाता है। जब वह प्यार में पड़ जाती है तब उनको दूसरे धर्म के परिवर्तन करने के लिए ब्रेनवाश किया जाता है। और फिर उसके बाद उन्हें युद्ध में भेजा जाता है। युद्ध को जाने के लिए उन्हें मनाया जाता है। मूवी में दिखाया गया है कि कैसे शालिनी उन्नीकृष्णन को अपना विश्वास बदलने और नाम बदलने के लिए मनाया जाता है। और आतंकवादी समूह है यानी की ISIS में शामिल किया जाता है। और अफगानिस्तान में कैद होने पर उसने अपना जीवन बताया है।
Controversy Of ‘The Kerala Story’
जब इस मूवी का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी से यह मूवी विवाद में आ चुकी है। इस फिल्म में बताया गया है कि केरल से अब तक 32000 महिलाएं लापता है। जो झूठा साबित हुआ था। लोग कहते हैं फिल्म मैं झूठा वादा किया गया है कि विदेश में आतंकी विभाग में भाग देने के लिए उनका धर्म बदलता है और उन्हें कट्टरपंथी बनाया जाता है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस फिल्म को फेक कहा। पर पश्चिम बंगाल के सीएम ने इसे विकृत कहानी के नाम से घोषित किया और उनके राज्य में बैन कर दी। हालांकि अदालत ने इस फिल्म को स्क्रीनिंग करने के लिए इजाजत दी। और उसके बाद द केरला स्टोरी (The Kerala Story) यह एक सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई।