Tech Layoff: समाचार स्टोरी के आज के इस धमाकेदार आर्टिकल में आपका स्वागत है। हम सभी को पता है कि एक कल ऐसा था कि टेक सेक्टर में बहुत ज्यादा स्कोप था पर अब टेक सेक्टर (Tech Sector) में इस साल पिछले 4 महीने में काफी बड़ा हंगामा हो रहा है। कुछ महीनो से आईटी सेक्टर (IT Sector) में काफी ज्यादा बुरे दिन आ गए हैं। तो आईए देखते हैं ऐसा क्या हो रहा है। अगर आप और आपका कोई भी बच्चे टैक्स सेक्टर में है तो आप यह आर्टिकल जरूर पढ़िए।
यह लेऑफ़ (Layoff) 2023 से ही शुरू हुआ है। दुनिया भर में अलग-अलग कंपनी ने कर्मचारियों को नौकरी से निकलना शुरू कर दिया है। और अब 2024 की बात करें तो इस 4 महीने में 50 कंपनी ने तकरीबन 21000 कर्मचारियों से अपनी नौकरी छीन ली है। जिन लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपना दुख लोगों को बताया है। इससे यह पता चलता है कि ड्रीम कंपनी नाम की कोई भी चीज नहीं होती।
IIM से पढ़ाई करके निकले हुए एक छात्रा ने बताया था कि आज इस की दुनिया में स्टेबल जॉब नाम की कोई भी चीज नहीं है। कोई भी बड़ी कंपनी हो फिर चाहे वह टेस्ला हो या गूगल हो लेऑफ़ (Layoff) यानी की छंटनी कभी भी जारी हो सकती है।
Tech Layoff
कुछ खबरों के मुताबिक यह समझता है कि पिछले 4 महीना में 80000 से ज्यादा एम्पलाइज यानी कि कर्मचारी नौकरी से निकाल दिए गए हैं। पूरे विश्व में अभी स्टार्ट इकोसिस्टम में छंटनी यानी कि लेऑफ (Layoff) जारी किया है। हमें नौकरी में कटौती पर नजर रखने रखने वाला लेऑफ नाम का पोर्टल के मुताबिक हमें यह समझा है कि 279 टेक कंपनी ने अब तक 80,230 एंप्लाइज को नौकरी से निकल गया है।
दुनिया भर में सबसे बड़ा सर्च इंजन और टेक सेक्टर (Tech Layoff) में सबसे बड़ी कंपनी गूगल (Google) में बहुत बड़ा हंगामा हो रहा है। दुनिया भर में लेऑफ जारी हो गया है। हम सभी को पता है कुछ दिन पहले ही पाइथन टीम को निकल गया था पर अब इनको निकालने के बाद कंपनी फिर से लेओफ का बड़ा धमाका किया है। गूगल (Google) अब बहुत सारे कर्मचारियों को निकाल रहा है। अब तक इस में 200 कर्मचारियों का शिकार हो चुका है।
गूगल (Google) ने तिमाही नतीजों से ठीक एक महीने पहले किया था यह एलान
जब गूगल (Google) ने अपनी पहली तिमाही धमाकेदार इनकम रिपोर्ट २५ अप्रैल को जारी किया था। पर उसे ठीक एक महीने पहले उन्होंने अपनी कोर टीम में बहुत कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया था। सीएनबीसी के एक रिपोर्ट के मुताबिक समझता है कि इसके दौरान कंपनी में कम से कम 200 कर्मचारियों कंपनी से बाहर निकाल दिया गया था।
साथ ही में गूगल (Google) अपने कुछ नियुक्तियों को भारत और मेक्सिको में ट्रांसफर करने का सोच रहा है। कुछ दिन पहले ही गूगल में फ्लटर ,डार्ट पाइथन टीम के कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया गया था। और यह लेऑफ उसके बाद भी चल रहा है।
कर्मचारियों को E-Mail भेज कर दी जानकारी
रिपोर्ट के मुताबिक हमें यह समझता है की लेऑफ़ (Tech Layoff) का एलान गूगल डेवलपर इकोसिस्टम के वाइस प्रेसिडेंट असीम हुसैन ने किया था। इन्होंने अपने कोर टीम में काम करने वाले कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा था और इस ईमेल में इन्होंने लेऑफ (Tech Layoff) की जानकारी दी थी। और साथ ही में एक टाउन हॉल में उन्हों ने छंटनी और बदलाव के बारे में सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के लिए इस साल सबसे बड़ी नियोजित कटौती है।
एक झटके में निकाल दिया पुरे टीम को इन कम्पनियोने
IIM के पूर्व छात्र संकेत शाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उसने लिखा है कि गूगल और टेस्ला जैसे बड़े-बड़े कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया है। गूगलने सस्ते कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए पुराने कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाल दिया। इसके अलावा टेस्ला (Tesla) ने भी अपने पुराने कर्मचारियों को एक झटके में बाहर निकाल दिया। वह कहता है कि यह काफी दुखद घटना है।