PM Awas Yojana 2024 Apply Online सरकार दे रही है सबको पक्का मकान यहाँ से आवेदन करें
PM Awas Yojana 2024 Apply Online : आज भी हमारे भारत देश में 2011 की जनगणना के अनुसार 6.8 करोड़ लोगो के पास रहने केलिए पक्का मकान नहीं है। जिसकी वजह से लोग बस्ती में रहते है। अगर आपके पास भी रहने केलिए पक्का मकान नहीं है और आप आर्थिक रूप से उतने सक्षम नहीं है। तो भारत सरकार ने आपके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लायी है। इस योजना के अंतर्गत सरकार आपको मकान बनाने में आपको धनराशी के स्वरुप में मदद करेगी। इसके अलावा इस योजना के कई तरह के फायदे आपको मिल सकते है।
यदि आप अपना पक्का मकान बनाना चाहते है और इस योजना का लाभ लेने की सोच रहे है। तो इसके लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। इस योजना में कैसे आवेदन करना है और आवेदन करते वक्त आपको किन दस्तावेज़ की जरुरत पड़ेगी वह सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में देखने को मिलने वाली है। इस आर्टिकल को अंततः पूरा पढ़े और एक कदम आगे बढ़ाये अपने सपने के मकान को बनाने में।
![PM Awas Yojana 2024 Apply Online](https://samacharstory.com/wp-content/uploads/2024/03/PM-Awas-Yojana-2024-Apply-Online-_1_-1024x536.webp)
PM Awas Yojana 2024 उद्देश्य
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार देश के गरीब परिवार जो दो वक्त की रोटी बड़ी मुश्किल से खाते है। जिनके पास पक्का मकान नहीं है जो अपना गुजारा एक छोटी झोपड़ी में करते है। इन गरीब परिवारों के लोगो को बरसात ,धुप में कई प्रकारकी समस्या आती है। जो कभी सरकार को बता नहीं सकते लेकिन सरकार को इन समस्यों के बारे में ज्ञात है। इस लिए भारत सरकार इन लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने में मदद कर रही है।
Lakhpati Didi Yojana अब लखपति दीदी योजना बनाएगी 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूपसे सक्षम
आपके जानकारी केलिए आपको बतादे 2015 में सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी जिसमे भारत सरकार ने 3 करोड़ पक्के मकान केलिए सहायता राशि प्रदान करने का लक्ष्य रखा था लेकिन अभी तक सरकार लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है। भारत सरकार ने अभी तक 2 करोड़ लोगो को पक्का मकान बनाने में मदद की है।
PM Awas Yojana 2024 लाभ
- प्रधानमंत्री आवास योजना देश के गरीब परिवारों केलिए अत्यंत लाभकारी योजना है। जिसकी मदद से इन लोगो को रहने केलिए पक्का मकान मिलता है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिस परिवार की मुखिया महिला होती है। उन्हें इन योजना केलिए विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
- जिन लोगो के पास पक्का मकान नहीं है लेकिन वह नौकरी करके कमाते है वह इस योजना केलिए आवेदन कर सकते है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगो को 1.30 लाख रूपये और शहरी क्षेत्र लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपयों की आर्थिक मदद मिलती है।
PM Awas Yojana पात्रता
भारत सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना में निचे दिए गए पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने केलिय आप भारत के निवासी नागरिक होना जरुरी है।
- परिवार के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
- आवेदन कर्ता के पास पहले से मकान नहीं होना चाहिए।
- योजना में आवेदन करने केलिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष और 55 वर्ष के बिच में होनी चाहिए।
PM Awas Yojana 2024 आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जॉब कर
- बीपीएल राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- स्वच्छ भारत पंजीकरण संख्या
- बैंक खाता पासबुक
PM Awas Yojana 2024 Apply Online
PM Awas Yojana के लिए आवेदन करे?
- इस योजना में आवेदन करने केलिए इस वेबसाइट पर जाना होगा। pmaymis.gov.in
- वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर नागरिक मूल्यांकन विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक किया जाना चाहिए।
- क्लिक करने के बाद, दिखाई दे रहे विकल्पों में से “ऑनलाइन आवेदन” का विकल्प ढूंढ़कर उस पर क्लिक करें।
- आवेदन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद, ISSR के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद, नए पृष्ठ पर जाकर अपना नाम और आधार नंबर दर्ज करें।
- दोनों को दर्ज करने के बाद, जाँच विकल्प पर क्लिक करें और सत्यापन करें।
- सत्यापन होने के बाद, नए पृष्ठ पर पूछी गई जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- अब पूछे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में, कैप्चा कोड भरकर “सबमिट” विकल्प पर क्लिक करें।
- इस तरह, पीएम आवास योजना के लिए आपका ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।