Filmfare Awards 2024 : समाचार स्टोरी के आज के इस धमाकेदार आर्टिकल में आपका स्वागत है। हम सभी लोग नए-नए मूवीस को एंजॉय करते हैं। पर इस सभी मूवीस को प्रोत्साहित करने के लिए कई सारे अवॉर्ड फंक्शंस होते हैं। आज ऐसे ही हम एक अवॉर्ड फंक्शन के बारे में बात करने वाले हैं। जिस अवॉर्ड फंक्शन के बारे में हम बात कर रहे हैं वह है फिल्मफेयर अवार्ड 2024 (Filmfare Awards 2024)। तो आईए जानते हैं किस-किस को मिला यह अवार्ड और किसके लिए मिला।
फिल्मफेयर अवार्ड 2024 (Filmfare Awards 2024) यह 27 जनवरी को हुआ। यह अवार्ड फंक्शन गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को आयोजित किया गया था। और यह फिल्मफेयर अवार्ड लगातार दो दिन चलने वाला है। यानी कि आज 28 तारीख को भी यह फिल्मफेयर अवार्ड जारी रहेगा। कल रात को ही कई सारे अवार्ड की घोषणा हो गई है और आज भी बहुत सारे अवार्ड की घोषणा चल रही है।
इस रेड कारपेट अवॉर्ड फंक्शन में हमें कई सारे बड़े-बड़े कलाकार और डायरेक्ट नजर आए। उनमें हमे इस शनिवार को करण जौहर ,जानवी कपूर, नुसरत भरूचा और जरीन खान और कई सारे लोग उनके जलवा दिखाते हुए नजर आए। कई सारे बड़े-बड़े कलाकार कल इस जगह हमें नजर आए। सारे कलाकारों ने और सितारों ने एक दूसरे के सफलता का जश्न मनाया। बहुत सारे कलाकारों को और साथ ही में निर्मित को फिल्मफेयर अवार्ड मिला। तो आईए देखते हैं इस साल किसी को फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
Filmfare Awards 2024
फिल्मफेयर अवार्ड 2024 (Filmfare Awards 2024) में कई सारे मूवीस को अवार्ड मिला। जिसमें सैम बहादुर इस फिल्म के लिए विकी कौशल और फातिमा सना शेख इनको तीन अवार्ड मिले। इसमें सैम बहादुर इस मूवी को बेस्ट साउंड डिजाइनिंग , बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन इन तीन चीजों के लिए सैम बहादुर ने बाजी मारी और अवार्ड जीता। साथी में गणेश आचार्य जी ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इस मूवी में से ‘व्हाट झुमका‘ गाने के कोरियोग्राफी के लिए बेस्ट अवार्ड जीता।
विक्रांत मेस्सी इनकी 12th फ़ैल मूवी ने बेस्ट एडिटिंग का अवार्ड जीता। हमारे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इनकी ‘जवान‘ मूवी को बेस्ट विजुअल इफेक्ट और बेस्ट एक्शन मूवी इसलिए अवार्ड मिला। कुछ दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने वाले ‘एनिमल‘ मूवी को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक इसके लिए अवार्ड मिला।
अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना इन्होंने इस 69th अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट किया। साथ ही में इस अवॉर्ड फंक्शन में कई सारे अवार्ड दिए गए जिसमें बेस्ट फिल्म , बेस्ट डायरेक्टर ,बेस्ट सिनेमैटोग्राफी ,स्क्रिप्ट ,एडिटिंग और कॉस्टयूम यह केटेगरी थी और कई सारे लोगों में इसमें अपनी बाजी मारी।
![Filmfare Awards 2024](https://samacharstory.com/wp-content/uploads/2024/01/2-39-1-1024x536.webp)
Filmfare Awards 2024 List
Name Of Awards | Winner |
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन | सुब्रत चक्रवर्ती (सैम बहादुर) |
बेस्ट साउंड डिजाइन | कुणाल शर्मा (सैम बहादुर) |
बेस्ट वीएफएक्स | रेड चिलीज (जवान) |
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर | हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल) |
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग | सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर, और निधि गंभीर (सैम बहादुर) |
बेस्ट कोरियोग्राफी | गणेश आचार्य (व्हाट झुमका, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) |
बेस्ट ध्वनि डिजाइन | सिंक सिनेमा (एनिमल) |
बेस्ट एक्शन | स्पिरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्पाकडी, और सुनील रोड्रिग्स (जवान) |
बेस्ट संपादन | जसकुंवर सिंह कोहली (12वीं फेल) |
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी | अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस) |
कारन जोहर और जान्हवी कपूर का रेड कारपेट पर जलवा
इस रेड कारपेट पर जानवी कपूर हमें ब्लैक आउटफिट में अपने गॉर्जियस लुक में नजर आई। साथ ही में करण जौहर यह हमें डिजाइनर ब्लैक कोट और पेंट में दिखाई दिए। शनिवार को शाहरुख खान ने अपने फिल्म जवान, रणबीर कपूर ने एनिमल और विकी कौशल ने अपने सैम बहादुर इस मूवी के लिए अवार्ड जीते। साथी में इस फंक्शन में हमें नुसरत भरूचा भी अपने ब्लैक एंड व्हाइट डिजाइनर आउटफिट में नजर आए। उनके साथ जरीन खान एक रेड ड्रेस में लोगों का अटेंशन लेटी हुई दिखाई दी गई।
जवान और एनिमल को सैम बहादुर ने छोड़ा पीछे
थिएटर में सैम बहादुर जवान और एनिमल से थोड़ा पीछे था। लेकिन सैम बहादुर ने 69th फिल्मफेयर अवार्ड में जवान और एनिमल से भी ज्यादा अवार्ड जीते। एनिमल और जवान ने एक अवार्ड जीता पर विकी कौशल इनकी सैम बहादुर को लगातार तीन अवार्ड मिले। साथी में अविनाश अरुण को Three Of Us मूवी के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवार्ड मिला।