Animal movie review:- रणबीर कपूर की यह धड़ाकेदार फिल्म कल १ दिसंबर २०२३ को रिलीज हुई। यह एक एक्शन,क्राईम और ड्रैमेटिक फिल्म है। इस मूवी को संदीप रेड्डी वंगा इन्होंने दिग्दर्शित किया है। इंडस्ट्री ट्रैक्टर के अनुसार इस चित्रपट ने भारत में अब तक 61 कोटी की कमाई की है। इस चित्रपट में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका सरकार कर रहे हैं। रणबीर कपूर का यह सिनेमा आज तक में से सबसे अच्छी एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में बहुत बड़े-बड़े कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म शायद सैम बहादुर फिल्म को पीछे डाल देगी ऐसा लोहो का मानना है।
Movie: | Animal |
Banner | Bhadrakali Pictures and T Series |
Cast | Ranbir Kapoor, Rashmika Mandann, Anil Kapoor, Bobby Deol, Tripti Dimri, Charu Shankar, Babloo Prithiveeraj, Shakti Kapoor, Prem Chopra, Siddhant Karnick, and others |
Music | Harshwardhan Rameshwar and others |
Producers | Bhushan Kumar and Pranay Reddy Vanga |
Written and Directed by | Sandeep Reddy Vanga |
Release Date | Dec 01, 2023 |
Rating | 2.5/5 |
DOP | Amit Roy |
जवान फिल्म के बाद सबसे प्रचलित होने वाली यह एक तेलुगू “एनिमल” फिल्म है।’अर्जुन रेड्डी’,’कबीर सिंग’ इन जैसे फिल्म को दिग्दर्शित करने वाले संदीप रेड्डी वंगा इन्होंने ही यह फिल्म को दिग्दर्शित किया है। इस फिल्म के निर्माता है भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वंगा। इस मूवी में रणबीर कपूर।,रश्मिका मंदना,अनिल कपूर उनके साथ बॉबी देओल, चारु शंकर, बबलू पृथ्वीराज ,शक्ति कपूर ,प्रेम चोप्रा, सिध्दांत कर्णिक और बहुत सारे कलाकार है।
इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ फेमस साउथ इंडियन अभिनेत्री रश्मिका मंदांना है और उनके पिता के रूप में अनिल कपूर भी हमें दिखाई देते हैं। इस फिल्म में रणविजय सिंग यानी की रणबीर कपूर यह एक बड़े उद्योगपति का बेटा दिखाया गया है जिनका नाम बलबीर सिंग है यानी हमारे अनिल कपूर दिखाए गए हैं।
फिल्म (Animal)की कहानी
इस फिल्म की कहानी यह है की रणविजय नाम का लड़का अपने बचपन से अपने पिता बलवीर सिंग पर बहुत प्यार करते हैं। परंतु वह एक बिजनेस मैन होने की वजह से वह अपने बेटे को समय नहीं दे सकते। फिल्ल्म में दिखाया गया है की यह लड़का अपने कुटुंब के लिए और अपने पिता के लिए बोहोत ज्यादा रक्षात्मक है। ऐसे फिल्म में पहले दिखाया गया है। रणविजय बचपन में जब विद्यालय में जाता है तब उसकी बहन को कुछ गुंडे छेड़ते हैं तो वह उन गुंडो को पीठ के आता है। यह मार पिटाई गुंडा गिरी करना उनके पिता को पसंद नहीं ह।
रणविजय को जब वह बड़ा हो जाता है तो उसे समझ आता है कि वह जैसा है वैसा उसके पिता को पसंद नहीं है और उनके पिता उनको ऐसे स्वीकार नहीं करेंगे। रणविजय को उसकी पत्नी गीतांजलि यानी कि रश्मिका मंदना से शादी करने के लिए कुछ समय मिलता है। उसके बाद उनकी शादी हो जाती है और वह यूएस में चले जाते हैं। उसके बाद उनको दो बेटे होते हैं।
![Animal movie review](https://samacharstory.com/wp-content/uploads/2023/12/samacharstory.com-1-1-1024x529.webp)
अचानक से रणविजय को पता चलता है कि उसके पिता पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हल्ला किया है। तब वह तुरंत अपनी पत्नी गीतांजलि और बच्चों के साथ भारत चलता है। वह ठान लेता है कि अपने पिता पर जिसने हल्ला किया है उसको ढूंढेगा नहीं बल्कि उसका सूड़ लेने की शपथ लेता है। इस सारे झगड़े में उसके अंदर का पशु जैसा अवतार बाहर आता है। और उसकी उसके पिता के साथ बहुत झगड़े होते हैं क्योंकि उनके संबंध काफी अच्छे नहीं होते।
फिर रणविजय ८ साल बाद सारी स्थिति ठीक करने के लिए वापस आता है और ३०० लोगों को मारता है। इन दिनों उनके परिवार का एक हिस्सा अलग रहता है। उनके साथ अच्छे समंध करने रखने के लिए वह पंजाब जाता है। क्योंकि उनके बच्चे इसके साथ जुड़ जाए और मदद करें। यह इंटरवल के पहले दिखाई दिया है। इस चित्रपट का इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी ज्यादा धीरे चलती है।
फिल्म मैं दिखाया गया है कि बेटा अपने परिवार और पिता के दिए खून भरा रास्ता चुनता है। जैसा वह बड़ा हो जाता है वैसा वह ज्यादा गुस्सा करने लगता है। हमने कई सारे फिल्मों में पिता और बेटे का रिश्ता दिखा है पर इस फिल्म में दिखाया गया बेटे और पिता का रिश्ता कुछ अलग है। इनका पहला भाग बहुत तेजी से बढ़ता है पर इंटरवल के बाद का फिल्म थोड़ा धीरे दिखाई देता है। ये फिल्म ३ घंटे और २१ मिनट लंबी है। ऐसे ही सब इमोशन का मिक्स बैग हे यह फिल्म।
कलाकार का प्रदर्शन
इस फिल्म में रणबीर कपूर ने बहुत अच्छाअभिनय किया है। उसने काफी सारे एक्शन सीन बिना डरे किए हैं ऐसे दिखाई देता है। अनिल कपूरभी बलवीर सिंग के रूप में यानी की रणविजय के पिता के रूप में काफी शोभा देते हैं। खलनायक के रूप में दिखे गए हमारे बॉबी देओल की भूमिका काफी रंजक है। रश्मिका मंदांना ने भी काफी अच्छी भूमिका बजाई है। इस फिल्म में हमें तृप्ति डिमरी एक बोर्ड रूप में दिखाई देती है।
Read Also :best horror movie on Netflix in hindi : डर और थ्रिल का नया अनुभव इन मूवी को अकेले में ना देखे
इस फिल्म में काफी अच्छे सिनेमाटोग्राफी दिखाई दी है। इस फिल्म के सारे गाने काफी मनोरंजन और अच्छे हैं। संदीप रेड्डी वंगा ने काफी अच्छे से इस फिल्म को दिग्दर्शित किया है।